अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित, अर्णव, अंजलि, नीतीश, मयंक और वर्षा बने चैंपियन

Location: Garhwa


गढ़वा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा खिलाड़ियों के बीच विभिन्न वर्गों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी तथा सचिव आनंद कुमार सिन्हा ने केक काटकर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण अनुशासन, समर्पण और खेल भावना होती है। जो खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलते हैं, वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की क्षमता विकसित करते हैं।
संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि खेल विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज जो देश विकसित हैं, उन्होंने खेल के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वहीं संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस प्रत्येक वर्ष 23 जून को खेल, स्वास्थ्य और एकजुटता के संदेश के साथ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करना तथा बेहतर फिटनेस के लिए प्रेरित करना है।
संघ के सचिव आनंद कुमार सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष ओलंपिक दिवस का मुख्य विषय पर्यावरण संरक्षण है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-11 बालक वर्ग में अर्णव कुमार दुबे ने दिव्यांशु राज को 3-0 से हराकर खिताब जीता। बालिका वर्ग में अंजलि कुमारी ने आयुषी कुमारी पांडेय को 3-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। नीतीश कुमार मेहता ने अनिमेष कुमार पांडेय को 3-2 से हराकर अपने वर्ग का खिताब जीता। हर्षित कुमार पांडे ने सचिन कुमार को 3-1 से हराया। मयंक राज ने रोहन पाल को 3-0 से तथा वर्षा रानी ने आयुषी कुमारी को 3-0 से पराजित कर अपने-अपने वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं आनंद पासवान ने अनुराग पासवान को 3-1 से हराकर अपने वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम में संघ के सदस्य संजय सिंह, दरोगा पासवान, रोशनधर दुबे, अमोद कुमार पांडेय, ललन कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव आनंद कुमार सिन्हा ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!