कांडी बिजली ग्रिड से ढबरिया तक जर्जर सड़क का विधायक ने किया निरीक्षण, आज से मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश

Location: कांडी

कांडी (गढ़वा): कांडी बिजली ग्रिड से ढबरिया तक जाने वाली जर्जर सड़क की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार के प्रयास पर क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने सड़क का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को अगले दिन से सड़क पर मिट्टी एवं मोरम डालकर आवागमन सुचारु करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि बरसात के मौसम में इस सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों, किसानों, छात्र-छात्राओं और राहगीरों को काफी परेशानी होती है। इसे देखते हुए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया जा रहा है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा।
जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने कहा कि इस सड़क की मरम्मत की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। जनहित को देखते हुए इस मुद्दे को विधायक के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद उन्होंने स्वयं स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और तत्काल सुधार कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी, विधायक प्रतिनिधि आतिश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    error: Content is protected !!