कनहर नदी से युवक का शव बरामद

Location: Ranka

‌छत्तीसगढ़-झारखंड को विभक्त करने वाली कनहर नदी पुल के नीचे झारखंड राज्य की सीमा में पड़ने वाले हिस्से में गोदरमाना बाजार की सीमा के करीब रंका पुलिस ने एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पर बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है वहीं मृतक युवक की पहचान रामानुज गंज थाना क्षेत्र के छोटकी चिनियां गांव निवासी वंशीधर सिंह के पुत्र धनेश्वर सिंह 32वर्ष के रूप में हुई बताई जाती है।

घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दे दी गई है। इस बावत थाना प्रभारी अनिल कुमार नायक ने बताया कि रविवार के अहले सुबह गोदरमाना बाजार के लोग कनहर नदी तरफ गए हुए थे जहां लोगों ने पुल के नीचे एक युवक को मृत पड़ा देखा इसकी सूचना लोगों ने रंका थाना को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान कराई तथा परिवार के लोगों को सूचना देने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें मिली सूचना के अनुसार उक्त युवक शनिवार के रात्रि करीब नौ बजे एक टेम्पो मे जबरन सवार होकर सीमावर्ती छत्तीसगढ़ के रामानुज गंज से गोदरमाना की तरफ आ रहा था इसी बीच धीमी गति से चल रही टेम्पो से कूद कर पुल के नीचे छलांग लगा दिया जिसकी जानकारी टेम्पो चालक को भी नहीं हो सकी युवक शराब के नशे में धुत्त होने की सूचना बताई जाती है फिलवख्त युवक के शव को पोस्टमार्टम केलिए भेजा गया है तथा मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!