ओखरगाड़ा को प्रखंड बनाने की मांग तेज, पूर्व मंत्री को सौंपा गया मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र

Location: Garhwa

गढ़वा: मेराल प्रखंड के ओखरगाड़ा को अलग प्रखंड का दर्जा देने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री व झामुमो महासचिव मिथिलेश ठाकुर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक मांगपत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि ओखरगाड़ा से प्रखंड मुख्यालय की दूरी अधिक है, जिससे उन्हें प्रशासनिक कार्यों के लिए रोजाना काफी कठिनाई झेलनी पड़ती है। गरीब और असहाय लोग पैसों के अभाव में कई बार जरूरी कार्य नहीं करवा पाते।

ग्रामीणों ने बताया कि मेराल प्रखंड की 20 पंचायतों में से 6 पंचायत—बिकताम, ओखरगाड़ा पूर्वी, ओखरगाड़ा पश्चिमी, खोरिडीह, चेचरिया और अरंगी—को मिलाकर नया प्रखंड बनाया जाना चाहिए। 2011 में जब यहां की जनसंख्या 35,000 थी, तभी इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। अब यह संख्या 50,000 के करीब पहुंच चुकी है, जिससे मांग और भी जरूरी हो गई है।

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने आश्वासन दिया कि वे इस मांग को पहले भी सरकार के सामने रख चुके हैं और अब दोबारा मजबूती से मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा जनता की आवाज को प्राथमिकता देता आया है और आगे भी देगा।

इस मौके पर रामसागर उरांव, बबलू तिवारी, रवींद्र गुप्ता, निजामुद्दीन खान, सुरेश राम, विनोद पासवान, शोएब खान, मिन्हाज आलम समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। इस जनभागीदारी से क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!