Location: Garhwa
गढ़वा : जिले के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान ऐन इंजीनियर्स एकेडमी ने एक बार फिर शिक्षा जगत में गढ़वा का नाम रौशन किया है। संस्थान के छात्र अंकित राज आदित्य ने झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।
झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों छात्रों की भागीदारी वाली इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अंकित की सफलता न सिर्फ उसकी मेहनत का प्रमाण है, बल्कि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को भी दर्शाता है।
संस्थान के निदेशक इंजीनियर रवि रंजन यादव ने अंकित की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की लगन और शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने बताया कि ऐन इंजीनियर्स एकेडमी की स्थापना ही इस उद्देश्य से की गई थी कि गढ़वा जैसे क्षेत्र के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा मिल सके।
उन्होंने बताया कि पूर्व में भी संस्थान ने तीन झारखंड टॉपर दिए हैं और इस वर्ष भी 100 प्रतिशत सफलता दर के साथ दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
रवि रंजन यादव ने आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में भी संस्थान जिले को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और कई विद्यार्थियों को सफलता की नई उड़ान देने में सक्षम रहेगा।















