एसपी के निर्देश पर हुसैनाबाद पुलिस ने भारी मात्रा में देसी शराब किया बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार

Location: पलामू

मेदिनीनगर। पलामू एसपी के निर्देश पर हुसैनाबाद थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद किया है।वही देसी शराब की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि दिनांक 27 नवंबर को संध्या गस्ती दल के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान समय करीब 20.30 बजे नारायणपुर बाजार के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा ग्राम पथरा की ओर से एक सफेद रंग का बोलेरो आ रही थी जो गस्ती दल को देख कर तथा गाडी घुमा कर भागने के प्रयास किया। इसी दौरान गस्ती दल के सहयोग से गाडी भगा रहे चालक एवं गाडी पकडा गया। तथा चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम सौरभ सिंह उम्र 24 वर्ष पिता विवेकानंद सिंह ग्राम-अलीनगर थाना हुसैनाबाद जिला पलामू बताया। तत्पश्चात सफेद रंग का बोलेरो DI TURBO जिसका रजि0नं0-BR26A-7477 गाडी की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान प्लास्टिक के पाँच बोरे में 28 कार्टुन देशी टनाका शराब पाया गया शराब का वैध कागजात मांगने पर कोई कागजात प्रस्तुत नही किया गया। जिसे जप्त किया गया, इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड सं0- 269/25 दिनांक 27.11.2025 धारा-274/275/317(5)/3(5) बी0एन0एस0 एवं 47(a) उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया। तथा कांड में गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ सिंह उम्म्र 24 वर्ष पिता विवेकानंद सिंह ग्राम-अलीनगर थाना हुसैनाबाद जिला पलामू को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक सफेद रंग का बोलेरो डीआई टर्बो जिसका रजि0नं0-BR26A-7477,2. 28 पेटी देशी टनाका शराब, प्रत्येक पेटी में 25 पीस कुल- 700 पीस प्रत्येक पीस 300 एमएल बरामद किया है।मौके पर एएसआई कालिका राम,हवलदार नवकिशोर प्रधान,पुलिस जवान सोभनाथ साव,अरविन्द कुमार,चालक सुरेन्द्र पाल मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!