एसपी के निर्देश पर छात्रों में जागरूकता जगाने पहुँचे चियांकी राजकीय उत्क्रमित बालिका उच्च विद्यालय सदर थाना प्रभारी

Location: पलामू

मेदिनीनगर। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सदर थाना अंतर्गत ग्राम चियाकी स्थित राजकीय उत्क्रमित बालिका उच्च विद्यालय के बच्चों को नशा उन्मूलन एवं नशा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई तथा नशा न करने व लोगों को नशा के प्रति जागरूक करने का शपथ दिलाया गया। मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणाम और सड़क पर सावधानी बरतने के महत्व को विस्तार से बताया।थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि यह परिवार व समाज के लिए भी हानिकारक होता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने घर-परिवार व आस-पड़ोस में भी लोगों को इसके खिलाफ जागरूक करें। साथ ही सड़क सुरक्षा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क पर चलने के दौरान यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना, पैदल सड़क पार करते समय सड़क के दोनों ओर देखकर ही सावधानी से पार करना चाहिए और तेज गति से वाहन नहीं चलाना जैसे नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही यदि सही दिशा में मार्गदर्शन मिले तो वे बेहतर नागरिक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से न केवल बच्चों में जागरूकता आती है, बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा पर कई सवाल पूछे, जिनका थाना प्रभारी ने सरलता से जवाब दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!