एसडीपीओ ने पुलिस निरीक्षक व सभी थाना प्रभारियों के साथ किया‌ क्राइम मीटिंग

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर:- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस इंस्पेक्टर एवं सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग किया।एसडीपीओ ने मुस्लिम धर्मावलंबियों का त्योहार बकरीद पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर बंशीधर नगर अनुमंडल के वासियों,पुलिस इंस्पेक्टर,सभी थाना प्रभारियों तथा पुलिस के जवानों को बधाई दिया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह बताया कि अपराध नियंत्रण को रोकने के लिए और पुराने कांड को सह समय निष्पादन करने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्मावलंबियों का त्योहार बकरीद पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर बंशीधर नगर अनुमंडल के वासियों,पुलिस इंस्पेक्टर,सभी थाना प्रभारियों तथा पुलिस के जवानों को बधाई देता हूं कि सभी लोग इसी तरह से आपस मिल-जुलकर पर्व मानते रहे।उन्होंने कहा कि पुराने कांडों को सह समय निष्पादन करें।ताकि समय रहते लोगों को न्याय मिल सकें।सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में दिवा गस्ती और रात्रि गस्ती
में तेजी लाते हुवे वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाएं।रात्री में किसी पर संदेह होने पर उस व्यक्ति से पुछताछ जरूर करें।उन्होंने कहा कि कुछ दो पहिया वाहन चालकों के द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल का साइलेंसर बदलकर आवाज करने के वाले साइलेंसर का उपयोग कर रहे हैं।इस तरह के वाहनों को पकड़कर विधि सम्मत कार्यवाई की जाएगी।साथ ही साथ मेन रोड पर भिड़-भाड़ जगहों में तेज गति से वाहन चलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए वाहन को जप्त करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।क्योंकि बढ़ते वाहन दुर्घटना को समय रहते उसे रोका जा सके।एमभी एक्ट के तहत बिना हेलमेट के मोटरसाइकल चलाने वाले चालक,बिना ड्राइवरी लाइसेंस,ट्रिपल लोडिंग तथा तेज गति से मोटरसाइकल चलाने वाले चालकों चिन्हित कर कार्रवाई करें।मौके पर पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह व भवनाथपुर इंस्पेक्टर गुलाब सिंह,थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक,महिला थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी,धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार,रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार सिंह,बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह,भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन,केतार थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी,खरौंधी थाना के पुलिस पदाधिकारी,हरिहरपुर ओपी प्रभारी सैफुल्लाह अंसारी,कार्यालय के रीडर निसाल कोंगाड़ी कार्यालय के आरक्षी अमित कुमार तथा अनुज कुमार मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!