एसडीएम ने कांड़ी स्थित कस्तूरबा विद्यालय का औचक भ्रमण किया

Location: कांडी

गढ़वा। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कांड़ी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में बच्चियों की सुरक्षा व्यवस्था, पठन पाठन एवं उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

एसडीएम ने बच्चियों से संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर शिक्षा की दिशा में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय केवल शिक्षा का घर नहीं बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का घर है। इसलिए सभी छात्राएं यहां अपनी शिक्षिकाओं की आज्ञा का पालन ठीक उसी प्रकार करें जैसे घर में अपने मां-बाप की आज्ञा का पालन करतीं हैं। उन्होंने वार्डन एवं शिक्षकों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि बच्चियों की पढ़ाई, व्यक्तित्व विकास और सुरक्षा सभी पहलुओं पर सर्वोच्च प्राथमिकता से ध्यान देतीं रहेगी। इस दौरान उन्होंने शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कक्षा 12 वीं की छात्रा अंजली कुमारी ने एसडीएम की एक सुंदर पेंटिंग बनाकर उन्हें भेंट की। एसडीएम ने उसकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के साथ कांडी के थाना प्रभारी भी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!