उपायुक्त ने श्रीबंशीधर एवं राजा पहाड़ी मंदिर का किया दौरा, विकास कार्यों को लेकर दिए आवश्यक निर्देशश्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का भरोसा

Location: Shree banshidhar nagar


गढ़वा: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को जिले के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों—श्रीबंशीधर मंदिर एवं राजा पहाड़ी मंदिर का दौरा किया। उन्होंने दोनों मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की।

दौरे के दौरान उपायुक्त ने मंदिर परिसरों की स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पर्यटन पदाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीर्थ स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक विकास कार्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं।

श्रीबंशीधर मंदिर में उपायुक्त ने स्थानीय लोगों और पुजारियों से संवाद कर क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन महत्व पर चर्चा की। उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुविधा विस्तार को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद उपायुक्त राजा पहाड़ी मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने पहाड़ी पर चढ़ाई कर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से मूलभूत सुविधाओं के सुधार, सुरक्षा और पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं पर्यटन विकास को लेकर पूरी तरह संकल्पित है।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मंदिरों से जुड़ी विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए और आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर श्रीबंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ, बीडीओ रौशन कुमार, सीओ विकास कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी नीरज कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!