उपायुक्त दिनेश यादव की जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, विभिन्न समस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Location: Garhwa


गढ़वा:
उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
आज की जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान सहित अन्य कई समस्याओं को लेकर ग्रामीण उपस्थित हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई में रंका प्रखंड के रंका कला निवासी इस्माइल मियां ने अपने ही गांव के मुस्तकीम अंसारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि धोखे से उनकी जमीन लिखवा ली गई है और जमीन वापस करने या पैसे लौटाने की मांग पर टालमटोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण उनके पुत्र का इलाज नहीं हो सका, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में उन्होंने उपायुक्त से जांच कर न्याय दिलाने का अनुरोध किया।
मेराल प्रखंड के दुलदुलवा निवासी संतोष कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण दिलाने की मांग की। उन्होंने स्वयं को दिव्यांग, असहाय एवं गरीब बताते हुए कहा कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में खाता होने के बावजूद उन्हें मुद्रा योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
डंडई प्रखंड के ग्राम करके निवासी रामधनी यादव ने बैंक खाते से ₹1,93,000 की फर्जी निकासी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व उनके खाते से बिना जानकारी के राशि निकाली गई, जिसकी शिकायत डंडई थाना में की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने राशि वापस दिलाने की मांग की।
नगर ऊंटारी प्रखंड के गंगटी गांव की चंद्रावती देवी ने राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद अब तक राशन कार्ड नहीं बना है, जबकि वे अत्यंत गरीब हैं।
इसके अलावा परस्पर स्थानांतरण (म्युचुअल ट्रांसफर) के लिए ग्राम रोजगार सेवक प्रमोद कुमार ने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वे डंडा प्रखंड में पदस्थापित हैं, जबकि उनका पैतृक आवास डंडई प्रखंड में है। वहीं प्रेमचंद वर्मा डंडई प्रखंड में कार्यरत हैं और उनका आवास सदर प्रखंड गढ़वा में है। दोनों ने आपसी सहमति से स्थानांतरण का अनुरोध किया।
इस प्रकार बारी-बारी से लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त दिनेश यादव ने सभी मामलों में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!