उड़सुगी व परिहारा पंचायत के 400 से अधिक लोग भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल

Location: Garhwa

गढ़वा प्रखंड के उड़सुगी एवं परिहारा पंचायत के 400 से अधिक लोगों ने भाजपा एवं अन्य दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनमें कई वार्ड पार्षद एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि शामिल हैं। गुरूवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर उड़सुगी पंचायत के 200 से अधिक लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए। जबकि परिहारा पंचायत के करके देवी मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम में दूसरे दलों को छोड़कर 200 से अधिक लोगां ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। ग़़ढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। मंत्री श्री ठाकुर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान देवी धाम तिलदाग, नाग नागिन मंदिर साव टोला बनपुरवा में आयोजित कार्यक्रम लोगां की जनसमस्या सुनी एवं निदान करने की बात कही। साथ ही बनपुरवा में आदित्य दुबे के घर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा के लोग पूर्व के जनप्रतिनिधियों से ठगी का शिकार होते आये हैं। परंतु अब राज्य में झारखंडी जनमानस की सरकार बनी है। गढ़वा के लोगों ने भी अपना सही सेवक चुना है। तब गढ़वा सहित पूरे राज्य में विकास देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि आज प्रत्येक गांव से काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल होकर पार्टी को और भी मजबूत बना रहे हैं। पार्टी में शामिल होने वालों में उड़सुगी पंचायत से मानिक चंद उरांव, रामस्वरूप भुईयां, सूरज उरांव, राजेश्वर गुप्ता, विजय गुप्ता, उरामस्वरूप भुईया, प्रयाग राम, सुरेन्द्र चन्द्रवंशी, मुकेष चन्द्रवंशी, राजू गुप्ता, संतोष चन्द्रवंशी, प्रदीप चन्द्रवंशी, गोपाल साव, रतन उरांव, राजीव कुमार चौबे, बद्रीनाथ चतुर्वेदी, नन्दु चन्द्रवंशी, रिशुराज केशरी, भोला चन्द्रवंशी आदि लोगों का नाम शामिल है। जबकि परिहारा पंचायत से भाजपा छोड़कर वार्ड सदस्य पति सुखलाल राम, सुनील राम, छत्रधारी राम, संतोष मेहता, वार्ड सदस्य जुबैर खां, सोना देवी, अशोक कुमार मेहता, पप्पु कुमार मेहता, आशिश कुमार यादव, संतोष कुमार चंद्रवंशी, दुर्गा सिंह, पिंटु राय, मिथिलेश राम, अखिलेश राम, पंकज चंद्रवंशी, द्वारिका चंद्रवंशी सहित करके, बलिगढ़ आदि गांव के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन बीडीसी संजय सिंह ने किया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, सलीम जाफर, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, परिहारा मुखिया रविंद्र राम, बेलचंपा मुखिया सोनल पासवान, करूआकला मुखिया नारद तिवारी, बीरबंधा मुखिया अजय ठाकुर, नीरज तिवारी, प्रभा शंकर दुबे, चुनमुन दुबे, राकेश बैठा, हरवंश पासवान, अजमुद्दीन खान, रामचंद्र यादव, भागीरथी सिंह, मुन्ना सिंह, जरीना बीबी आदि लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!