उग्रवादियों ने कंस्ट्रक्शन साइट पर दिनदहाड़े किया हमला, मुंशी की मौत

Location: रांची


रांची : रांची के निकट मैक्लुस्कीगंज में उग्रवादियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट पर दिनदहाड़े हमला कर दिया है। गुरुवार की दोपहर हुए हमले में पुल निर्माण कार्य की देखरेख कर है मुंशी को गोलियों से भून दिया। Lघायल मुंशी की रांची रिम्स में मौत हो गई। मुंशी भूपेंद्र यादव लातेहार जिले के बालूमाथ का रहने वाला था।


बताया जाता है कि हथियारों से लैस उग्रवादी साइट पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में मुंशी भूपेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया बाद में उसकी मौत हो गई। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर अफरातफरीमच गई। निर्माण कार्य में लगे मजदूर भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी है। बताया जाता है कि मंगलवार को भी उग्रवादी साइट पर पहुंचे थे। उन्होंने मजदूरों के साथ मारपीट की थी। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। कंपनी के कर्मचारियों ने सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पुलिस सुरक्षा मुहैया कराती इसके पहले ही गुरुवार को फिर हमला हो गया और एक मुंशी की मौत हो गई उग्रवादियों ने यह घटना लेवी के लिए की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!