ईंट लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, पति-पुत्र गंभीर

Location: Manjhiaon

बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरडीहा गांव निवासी लखन चंद्रवंशी की पुत्री रीमा देवी (30) अपने पति प्रदीप चंद्रवंशी और 5 वर्षीय पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से श्रीनगर ससुराल जा रही थी। इसी दौरान कांडी की ओर से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में रीमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। सूचना पर बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, कांडी थाना प्रभारी अविनाश राज और मझिआंव थाना के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार मुंडा दल-बल के साथ पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

बरडीहा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!