इलेक्ट्रिक टेंपो और कार में भीषण टक्कर, चालक गंभीर

Location: Manjhiaon


मझिआंव, प्रतिनिधि। मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर बाकोईया स्कूल के समीप मंगलवार दोपहर बाद इलेक्ट्रिक टेंपो और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि इलेक्ट्रिक टेंपो पूरी तरह पिचक गया। काफी मशक्कत के बाद चालक को टेंपो से बाहर निकाला जा सका।
घायल चालक की पहचान पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के परता गांव निवासी नागेंद्र मिश्रा के 35 वर्षीय पुत्र प्रदीप मिश्रा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल रेफरल अस्पताल मझिआंव पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। बताया गया कि हादसे में चालक का एक हाथ और एक पैर टूट गया है। चिकित्सक के अनुसार सीने में गंभीर चोट लगने के कारण उसके कान से भी खून बह रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो चालक शराब के नशे में था और गढ़वा की ओर से वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाकोईया स्कूल के पास गढ़वा की ओर जा रही कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
बताया जाता है कि इससे पहले भी टेंपो चालक ने बोंकेया गांव के समीप मुख्य पथ पर एक 10 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी थी। ग्रामीणों द्वारा रोकने पर कथित तौर पर उसने 2500 रुपये देकर वहां से निकल गया। इसके कुछ ही देर बाद बाकोईया स्कूल के समीप कार से उसकी टक्कर हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मझिआंव पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार कार का नंबर BR 26 AC 9945 है। कार औरंगाबाद जिले के नवीनगर निवासी मिथलेश सिंह के पुत्र प्रियांशु कुमार के नाम बताई गई है। पुलिस दोनों वाहनों को थाना ले जाकर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!