इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट डालना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर

सोशल मीडिया पर सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में बिशनपुरा गैस गोदाम निवासी राजन सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी राजन सोनी ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने राजन सोनी के पास से वह मोबाइल फोन बरामद किया, जिससे उसने पोस्ट साझा की थी। साथ ही, उसके पास से एक नकली पिस्तौल भी मिली है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट साझा करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करें और अफवाहों से बचें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!