आस्था डीपीएस स्कूल में शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया याद

Location: Meral


मेराल। बांका रोड स्थित आस्था डीपीएस स्कूल में महान शिक्षाविद एवं देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर केक काटकर डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक आशीष आस्था ने कहा कि शिक्षक एक सड़क की तरह होते हैं, जो बच्चों को उनकी मंजिल तक पहुंचाते हैं, लेकिन स्वयं वहीं खड़े रहते हैं। शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत ही सफलता की मजबूत नींव है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस पर बच्चों द्वारा शिक्षकों को दिए जाने वाले उपहार उनके स्नेह और सम्मान का प्रतीक हैं, लेकिन शिक्षक के लिए सबसे बड़ा उपहार उसका वह विद्यार्थी होता है, जो आगे चलकर जीवन में सफल होकर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करता है। कठिन परिस्थितियों में भी सही रास्ते पर चलना, जिम्मेदार नागरिक बनना और जीवन में एक अच्छे मुकाम पर पहुंचना ही शिक्षक की वर्षों की मेहनत, त्याग और समर्पण का वास्तविक फल है। विद्यार्थी की सफलता से बढ़कर शिक्षक के लिए कोई सम्मान और पुरस्कार नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि शिक्षक स्वयं के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान रखते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए और अपने जीवन में सफल होकर उनके विश्वास को सार्थक करना चाहिए।
कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं में नीतिश कुमार यादव, सुजाता मिश्रा, मुकेश शर्मा, पूनम शर्मा, जहरुन निशा, सैयबुन खातून, दिव्या जायसवाल एवं लक्ष्मी मिस सहित विद्यालय परिवार के सभी लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आई सेक्ट मेगा स्किल सेंटर में शोकसभा

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आई सेक्ट मेगा स्किल सेंटर में शोकसभा
    error: Content is protected !!