आर.के. पब्लिक स्कूल को सीबीएसई से +2 का दर्जा, छात्रों में हर्ष

Location: Manjhiaon


मझिआंव (गढ़वा), प्रतिनिधि: प्रखंड क्षेत्र के ऊंचरी स्थित आर.के. पब्लिक स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से सीनियर सेकेंडरी (+2) स्तर की मान्यता प्राप्त हुई है। विद्यालय में अब विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों में पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

विद्यालय के निदेशक अलख नाथ पांडेय ने स्कूल परिसर में आयोजित एक समारोह में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीएसई से सीनियर सेकेंडरी स्तर की मान्यता सत्र 2026–27 से प्रभावी होगी। इसके साथ ही विद्यालय अब इंटरमीडिएट स्तर तक की शिक्षा प्रदान करेगा।

निदेशक ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार की वर्षों की मेहनत, समर्पण और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आर.के. पब्लिक स्कूल की स्थापना वर्ष 2015 में की गई थी, और 2017 में इसे सीबीएसई से माध्यमिक स्तर की संबद्धता मिली थी। अब विद्यालय को सीनियर सेकेंडरी स्तर तक अपग्रेड किए जाने से क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

विद्यालय में आधुनिक प्रयोगशालाएं, सुसज्जित पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूम, खेल का विशाल मैदान और अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया गया है। निदेशक ने कहा कि विद्यालय न केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है। विद्यालय में अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की एक सशक्त टीम कार्यरत है, जो छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की स्थापना काल से जुड़े वरिष्ठ शिक्षकों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारीगण ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। समारोह के अंत में विद्यार्थियों और स्टाफ के बीच मिठाई वितरण किया गया तथा विद्यालय की निरंतर प्रगति और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!