आरके पब्लिक मझिआंव , ज्ञान निकेतन रेहला और ब्राइट फ्यूचर जीते

Location: Garhwa

24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में

गढ़वा

गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में खेले जा रहे 24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शनिवार को आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव ने लगातार दो साल के विजेता गोविंद हाई स्कूल की टीम को 9 विकेट से ,ज्ञान निकेतन रेहला की टीम ने बीएसकेडी पब्लिक स्कूल को 40 रन से स्कूल ब्राइट फ्यूचर ने केंद्रीय विद्यालय को 84 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। लगातार दो साल के विजेता गोविंद हाई स्कूल अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए निर्धारित ओवर में शफी के 39 रन के सहारे सात विकेट के नुकसान पर 88 रन ही बना पाई। आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव की और से दुर्गेश और अर्पित ने दो दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव की टीम ने दुर्गेश के 37 और अंश के 32 रन के सहारे एक विकेट खोकर जीत दर्ज करते हुए दो वर्ष के चैंपियन टीम को हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।दूसरे मैच में ज्ञान निकेतन रेहला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तान के नाबाद अर्धशतक 51 के सहारे निर्धारित ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। बीएसकेडी पब्लिक स्कूल की और से पीयूष ने दो और अमीन ने एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी बीएसकेडी पब्लिक स्कूल 74 रन पर ही सिमट गई। ज्ञान निकेतन रेहला की और से उज्ज्वल और फहीम ने दो दो विकेट लिया। तीसरे मैच में स्कूल ब्राइट फ्यूचर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 151 रन बनाया।जिसमें प्रतीक के 56 और युनुस के 19 गेंद पर 55 रन शामिल है। जवाबी पारी खेलने उतरी सेंट्रल स्कूल की टीम 68 रन पर ही सिमट गई ।परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरुस्कार आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव के दुर्गेश को,ज्ञान निकेतन रेहला के सुल्तान को ब्राइट फ्यूचर के प्रतीक उरांव को परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे
का पुरुस्कार गढ़वा जिला के पूर्व खिलाड़ी सह अधिवक्ता सच्चिदानंद धर दुबे, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे,सह सचिव प्रिंस सोनी, अभिषेक द्विवेदी राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर पूर्व खिलाड़ी सच्चिदानंद धर दुबे ने कहा कि गढ़वा जिला में 1969 से क्रिकेट की शुरुआत किया गया पर आज खिलाड़ी के लिए जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति खिलाड़ियों के लिए 24 साल से प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है यह इससे पहले कभी नहीं होता था। इस मौके पर रोहन तिवारी , मनीष उपाध्याय, अभिषेक द्विवेदी,कमेंटेटर मनोज तिवारी,प्रिंस खान, मोहित सिन्हा,गौरव दुबे,अर्णव कुमार, नमन कुमार पाण्डेय,नैतिक सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!