अस्पताल में मरीज को लाने वाले सहिया का होगा रजिस्टर मेंटेन

Location: पलामू

मेदिनीनगर।मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पूर्ण रूप से दलाली का धंधा रोकने के लिए अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह,शशि रंजन पांडेय,सुशीला टीयू के निर्देश पर पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार ने एक बेहतर उपाय निकाला है।मालूम हो कि कुछ स्वास्थ्य सहिया है जो प्रतिदिन अस्पताल आते है।ये सहिया अपने गांव के मरीज को ना लाकर दूसरे गांव के मरीज को लेकर अस्पताल में इलाज करवाने आते हैं।उस मरीजो को वह बहला फुसलाकर बाहर के दवा दुकानों से दवा दिलवाने,अल्ट्रासाउंड करवाने और जांच करवाने का काम करते हैं। जबकि अस्पताल में सभी सुविधा उपलब्ध है।फिर भी ये सहिया मरीज को ठगने का काम कर रहे हैं।दलाली के धंधा को रोकने के लिए एएसआई नीरज कुमार सिंह ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवानों को निर्देश दिया है कि यदि कोई भी सहिया अपने गांव को छोड़कर दूसरे गांव के मरीज को इलाज के लिए लेकर अस्पताल आती है तो उसका नाम,पता और मोबाइल नंबर रजिस्टर पर मेंटेन करें। वही अस्पताल के महिला वार्ड से यदि कोई गर्भवती महिला दूसरे अस्पताल में रेफर होती है तो उसका भी नाम पता और हॉस्पिटल का नाम जरूर लिखें। ताकी उस मरीज को कुछ हो तो इसकी जानकारी पुलिस को मिल सके।इसे लेकर अस्पताल में प्रतिदिन आने वाली सहियाओ में हड़कंप मचा हुआ है।वही अस्पताल में अपने इलाज के लिए पहुंचे कुछ मरीजों ने बताया कि अस्पताल में पुलिस चौकी खुलने से गरीब मरीजों को काफी हद तक राहत मिली है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!