असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि):
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023–24 में बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास रविवार को स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर किया।
इस परियोजना के अंतर्गत असना जरही मदरसा चौक से खरडींहा होते हुए सूखनदी तक लगभग 5.10 किलोमीटर लंबी सड़क का मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस सड़क परियोजना की कुल लागत 4 करोड़ 29 लाख 27 हजार 400 रुपये बताई गई है।
शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण तथा संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से असना जरही, खरडींहा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। खासकर किसानों, छात्रों और मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में यह सड़क काफी जर्जर हो जाती थी, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। सड़क की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण से इस समस्या का समाधान होगा। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी सड़क और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ग्रामीणों ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई वर्षों से इस सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। विधायक द्वारा इस कार्य का शिलान्यास किए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्होंने गर्मजोशी से विधायक का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत यह परियोजना बरडीहा प्रखंड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्धारित समय में कार्य पूरा होने के बाद उन्हें बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा मिल सकेगी।
इस मौके पर आरईओ विभाग के कनीय अभियंता सरयू राम, विधायक प्रतिनिधि विनोद रजवार, राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू रजवार, पंकज कुमार गुप्ता, विनोद राम, पप्पू ठाकुर, दीनानाथ प्रसाद, अमीनुद्दीन अंसारी, सुखारी सिंह, जफरुद्दीन अंसारी, मुस्लिम अंसारी, गुलाम सरवर, पिंटू अंसारी, रामदास रजवार, भोला रजवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!