अवैध पटाखा बिक्री पर SDM की छापेमारी, हर्ष फायरिंग पर कड़ा रुख

गढ़वा: सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सोमवार को शहर के चार दुकानों में अवैध पटाखा बिक्री की जांच को लेकर औचक छापेमारी की। पूर्व में पटाखों के अवैध व्यापार के आरोपों से घिरी इन दुकानों में फिलहाल कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। दुकानदारों ने बताया कि होली के समय हुई कार्रवाई के बाद से उन्होंने पटाखा व्यवसाय छोड़ दिया है।

एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस पटाखा बेचना दंडनीय अपराध है और भविष्य में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संजय कुमार ने बताया कि देर रात बारातों में पटाखे फोड़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी और विधि-व्यवस्था की समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद आतिशबाजी पर रोक है और उल्लंघन करने वालों पर संबंधित थाना प्रभारी द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने लोगों से अपील की कि अस्पताल, न्यायालय, विद्यालय और पूजा स्थलों से 100 मीटर की परिधि में आतिशबाजी न करें। उन्होंने पेट्रोल पंप, गैस गोदाम जैसे संवेदनशील स्थलों के आसपास भी पटाखे न चलाने की सलाह दी।

एसडीएम ने शादी-विवाह जैसे आयोजनों में हर्ष फायरिंग पर भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि हर्ष फायरिंग से कई बार जानलेवा घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे मामलों में दोषियों की गिरफ्तारी, हथियार जब्ती और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!