अवैध खनन पर सख्त हुआ प्रशासन, संयुक्त छापेमारी और कठोर कार्रवाई के निर्देश

Location: Garhwa


गढ़वा। जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने की।
बैठक में अवैध खनन के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्रों में अवैध खनन की स्थिति और नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अपेक्षित अनुपालन नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार लाने तथा अधिक प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि श्री बंशीधरनगर अनुमंडल के धुरकी, बिशुनपुरा, केतार एवं खरौंधी प्रखंडों में अवैध खनन से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जो चिंता का विषय है। इन क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाने और कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही नियमित क्षेत्र भ्रमण, निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान उन्होंने अवैध खनन एवं परिवहन से जुड़ी सड़क सुरक्षा चिंताओं को भी गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि रात्रि में अवैध खनन और परिवहन में लगी गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई कर अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों पर केवल माइनिंग एक्ट ही नहीं, बल्कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी व्यापक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को समन्वय के साथ अभियान चलाने का निर्देश दिया।
जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने नए नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि संबंधित मामलों में कंपाउंडिंग फाइन की प्रक्रिया अपनाई जाए तथा इनकार करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।
उन्होंने बताया कि बरसात पूर्व एनजीटी प्रावधानों के तहत अवैध खनन एवं परिवहन पर विशेष निगरानी आवश्यक है, क्योंकि वर्षा प्रारंभ होते ही नियम प्रभावी हो जाते हैं। ऐसे में समय रहते प्रभावी कार्रवाई बेहद जरूरी है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाने के लिए सतत, कठोर एवं परिणामोन्मुख अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बैठक में डीएफओ दक्षिणी ईबी अब्राहम, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, रंका अनुमंडल पदाधिकारी परवेज आलम, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे, जबकि शेष अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!