अलग-अलग घटना में पुरुष और महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास

Location: पलामू

मेदिनीनगर।छतरपुर थाना क्षेत्र महुलनिया गांव निवासी सुरेश राम उम्र 60 वर्ष मानसिक तनाव में आकर मंगलवार की सुबह जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया।जिसके कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई।इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही दूसरी घटना में सास और पुतोह के झगड़े में शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता निवासी कमलेश राम की पत्नी पान कुंवर देवी उम्र 50 वर्ष जहरीला पदार्थ का सेवन पर आत्महत्या का प्रयास की। इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा पान कुंवर देवी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद महिला पान कुंवर देवी खतरे से बाहर है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर दोनों के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!