अभाविप झारखंड का 26वां प्रदेश अधिवेशन, गढ़वा में भूमि पूजन संपन्न

Location: Garhwa


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) झारखंड प्रांत के 26वें प्रदेश अधिवेशन के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन को लेकर आज गढ़वा स्थित श्री रामलला मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। यह तीन दिवसीय प्रदेश अधिवेशन आगामी 26, 27 एवं 28 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे।

प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवेशन के दौरान शैक्षिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। भूमि पूजन अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सत्यदेव पांडेय द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संयुक्त बिहार के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. के.के. मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. के.के. मिश्रा ने कहा कि रामलला मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर अधिवेशन की शुरुआत संगठन की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि अधिवेशन से निकलने

क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि गढ़वा में प्रदेश अधिवेशन का आयोजन संगठन के लिए गौरव का विषय है और इससे क्षेत्र के युवाओं को नेतृत्व के नए अवसर मिलेंगे। भूमि पूजन के उपरांत अधिवेशन स्थल की तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

कार्यक्रम में समविचारक संगठनों के कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं नगर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में डॉ. के.के. मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सत्यदेव पांडेय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे, डॉ. उमेश सहाय, विजय केसरी, अलखनाथ पांडे, मुकेश निरंजन सिंह, डॉ. पतंजलि केसरी, राजन श्रीवास्तव, विकास स्वदेशी, बालमुकुंद दुबे, मंजुल शुक्ल, मुन्ना यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!