अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने प्रिन्स, लोगों ने दी बधाई

Location: कांडी

कांडी : कोयला नगरी धनबाद में अयोजित अभाविप झारखंड का रजत जयंती प्रदेश अधिवेशन 5 जनवरी को सम्पन्न हुआ। जिसमें नए सत्र हेतु कार्यकारिणी की घोषणा की गई, इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांडी के ऊर्जावान नगर मंत्री प्रिंस कुमार सिंह को उक्त अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया।
ज्ञात हो कि प्रिन्स मूलतः कांडी के निवासी हैं उनकी शिक्षा श्री सतगुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय गढ़वा से राजनीतिक विज्ञान विषय से स्नातक तक पूरी हुई है, एवं सस्नातकोत्तर में अध्ययनरत हैं।
प्रिंस 2019 से ही विद्यार्थी परिषद के संपर्क में हैं, उसी समय से ही छात्र हितों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, उन्होंने कांडी के छात्र छात्राओं की प्रतिभा निखारने को लेकर टैलेंट अवॉर्ड एक्जाम व प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे अनेकों माध्यम से छात्रों को मदद हेतु हर संभव तत्पर रहते है।
प्रिंस ने कहा की कभी कल्पना नहीं की थी कि इस छात्र राजनीति की यात्रा में प्रदेश स्तर
को सुशोभित करने का मौका मिलेगा। गढ़वा के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत लमारी जैसे छोटे गांव से निकले एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व मिलना अभाविप में ही संभव है।
अभाविप के सभी प्रदेश पदाधिकारियों को सहृदय आभार जिन्होंने मुझे इस दायित्व का लायक समझा।
उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं के कंधे पर बहुत बड़ी जवाबदेही है। देश के सबसे बड़े जनसमूह की ऊर्जा भारत के नवनिर्माण में लगे इस उद्देश्य से परिषद के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय कैंपस से समाज के प्रत्येक समूह तक युवाओं में राष्ट्रीयता का भाव जगाने की दिशा में निरंतर कार्य करते हैं। इसी का परिणाम है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है।

वहीं जिला संयोजक शुभम तिवारी, सचिन चौबे, लक्की कुमार, अमलेश कुमार, विशाल मेहता, ऋतुराज कुमार सहित अन्य अभाविप कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!