Location: Garhwa
गढ़वा : शहरवासियों के लिए खुशखबरी है—अब गढ़वा में ही केन पेस्ट्री (केक केन) का स्वाद लिया जा सकेगा। साईं मुहल्ला स्थित केक हाउस में मंगलवार को केक केन के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन अधिवक्ता गौतम कृष्ण सिन्हा, डॉ. पातंजली केसरी और प्रोपराइटर नसीमुद्दीन खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से किया।
अधिवक्ता गौतम कृष्ण सिन्हा ने कहा कि गढ़वा आज प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के साथ अन्य लोगों को रोजगार देना सराहनीय कदम है।
डॉ. पातंजली केसरी ने कहा कि केन पेस्ट्री निर्माण की यह पहल झारखंड में पहली बार हो रही है, जो गर्व की बात है। उच्च गुणवत्ता वाले केक और बेहतरीन रिफिलिंग के साथ यह उत्पाद स्थानीय स्तर पर रोजगार का नया अवसर देगा।
प्रोपराइटर नसीमुद्दीन खान ने बताया कि केक हाउस में बर्थडे पार्टी से जुड़ी सभी वस्तुएं उपलब्ध हैं और केक केन हाउस का अपना उत्पाद है, जो अन्य केक हाउस से अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर अब्दुल मन्नान, शिक्षक दामोदर राम, डॉ. इश्तियाक रजा, शिवम सिंह, निखिल केसरी, कुशल केसरी, ऋषिक जायसवाल, राजा केसरी सहित कई लोग मौजूद थे















