अबूआ आवास में रिश्वत का आरोप, महिला लाभुक ने बीडीओ से न्याय की लगाई गुहार

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): प्रखंड क्षेत्र के बोदरा पंचायत के हरिगांवा गांव निवासी उपेंद्र सिंह की पत्नी सोनी देवी ने अबूआ आवास योजना के तहत अपने अधिकार के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

महिला का आरोप है कि पंचायत सचिव अविनाश कुमार ने आवास स्वीकृत करने के लिए पहले ₹25,000 की मांग की थी। किसी तरह कर्ज लेकर उन्होंने ₹5,000 दिए, जिसके बाद आवास स्वीकृत किया गया। लेकिन सचिव द्वारा ₹20,000 और मांगे जाने पर असमर्थता जताने के कारण उनका आवास रद्द कर दिया गया। महिला ने यह भी कहा कि उनके गांव में पक्के मकान वालों को भी अबूआ आवास का लाभ दिया गया है, जबकि वे खुद आधा दर्जन बच्चों के साथ मजदूरी कर अपना जीवन-यापन कर रही हैं और घर के अभाव में जीवन गुजार रही हैं।

पंचायत सचिव अविनाश कुमार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला का आवास रद्द करने का निर्णय जिला स्तर पर लिया गया, क्योंकि उनकी रिपोर्ट में पक्का मकान पाया गया था।

इस मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कनक ने कहा कि अगर सचिव द्वारा रुपए की मांग की गई थी, तो लाभुक को तुरंत इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की जाएगी। जांच के बाद पंचायत सचिव पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सोनी देवी ने स्पष्ट किया है कि यदि उन्हें बीडीओ स्तर पर न्याय नहीं मिलता, तो वे उपायुक्त कार्यालय जाकर अपनी फरियाद रखेंगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!