Location: पलामू
पांकी।पांकी थाना क्षेत्र के चर्चित अपहरण कांड (कांड संख्या 05/22, दिनांक 13/01/2022) के मुख्य अभियुक्त कलाम अंसारी की तलाश में पुलिस ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।लंबे समय से फरार चल रहे
पांकी थाना क्षेत्र के सुड़ी पंचायत निवासी कलाम अंसारी, पिता हबीब मियां के खिलाफ पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए उसके घर पर ढोल-नगाड़े के साथ इस्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन के नेतृत्व में की गई, जिसमें विधिवत दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में अभियुक्त के घर के मुख्य दरवाजे पर इस्तेहार चस्पा किया गया। इस कानूनी नोटिस के माध्यम से कलाम अंसारी को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वह शीघ्र न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करे, अन्यथा आगे कुर्की जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।पुलिस सूत्रों के अनुसार कलाम अंसारी पर भारतीय दंड विधान की धारा 364(A) के तहत गंभीर आरोप है, जिसमें अपहरण जैसे जघन्य अपराध शामिल हैं। वह पिछले काफी समय से कानून की आंखों में धूल झोंकते हुए फरार चल रहा है।इस मामले को लेकर थाना प्रभारी राजेश रंजन ने कहा कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। “कानून से भागने वालों को खोज-खोज कर पकड़ेंगे। चाहे वे कहीं भी छिपे हों । उन्होंने कहा कि अब पुलिस की अगली तैयारी कुर्की-जब्ती की है। यदि कलाम अंसारी न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसका कुर्की जब्त करने की कानूनी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।यह कार्रवाई न केवल आरोपी पर दबाव बनाने के लिए है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि पुलिस ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर रुख अपनाए हुए है। पांकी थाना की इस तत्परता की स्थानीय लोग में चर्चा का विषय बना हुआ है।











