अधिवक्ता संघ भवन के पास बाइक हुई चोरी

Location: Garhwa

 गढ़वा : गढ़वा जिला व्यवहार न्यायालय परिसर एवं आसपास में इन दिनों मोटरसाइकिल चोरों की सक्रियता फिर बढ़ गई है। मंगलवार को अधिवक्ता संघ भवन के समीप से धुरकी थाना क्षेत्र के घघरी गांव निवासी संतोष कुमार चंद्रवंशी पिता सूर्यदेव चंद्रवंशी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 64 एआर 1202 चोरी हो गई। इसे लेकर संतोष कुमार चंद्रवंशी ने गढ़वा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

बताया गया कि संतोष कुमार चंद्रवंशी ने जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन के समीप अपनी मोटरसाइकिल खड़ा कर एक मुकदमें की पैरवी के लिए कोर्ट में गए थे। वहां से लौट कर आने पर उनकी मोटरसइकिल वहां से गायब थी। बड़ी खोजबीन के बाद भी मोटरसाइकिल के बारे में कुछ सुराग नहीं मिला। तब उन्होंने गढ़वा थाना में इसकी प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
error: Content is protected !!