Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के बड़की बैरिया निवासी टूटू भुइयां के पुत्र छठन भुइयां उम्र 35 वर्ष को बुधवार की दोपहर अज्ञात लोगों ने सिर में लोहे के रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल छठन भुइयां ने बताया की बुधवार की दोपहर वह अपने घर के पास खड़ा था। तभी वहां पर कुछ युवक पहुंचे और छठन भुइयां को गाली गलौज करते हुवे मारपीट करने लगे।मारपीट में छठन भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर घायल छठन भुइयां को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी छठन भुइयां की हालत गंभीर बनी हुई है।इलाज के दौरान उसके सिर में तीन टांके लगे हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।











