होली पर्व को लेकर कांडी प्रखंड कार्यालय में पंचायत सचिवों की बैठक

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि: कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ राकेश सहाय की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी होली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई।
बीडीओ राकेश सहाय ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसलिए इसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पंचायत सचिवों को अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रखंड मुख्यालय को देने का निर्देश दिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि होली के दौरान सभी पंचायत सचिव प्रखंड मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद बनाए रखने को भी कहा गया।
बैठक में त्योहार के दौरान अफवाहों पर नजर रखने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर ध्यान देने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। बीडीओ ने सभी से आपसी सहयोग और सतर्कता के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भाव बना रहे।
बैठक में पंचायत सचिव प्रवीण कुमार पांडेय, संतोष सिंह, नीतीश कुमार, अंजनी प्रसाद, हुसैन अंसारी, विश्वनाथ राम सहित अन्य पंचायत सचिव उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!