Location: पलामू
हरिहरगंज।प्रखंड के बांसो गांव की सहिया दुर्गावती देवी (50 वर्ष) की बुधवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई. उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर स्वजन आनन-फानन में इलाज के लिए बाहर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. सहिया की मृत्यु की सूचना मिलते ही सीएचसी हरिहरगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद समेत दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी और सहिया दीदी उनके आवास पहुंचे. सभी ने परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. सहिया के निधन से पूरे स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है. इस दौरान डॉ गोपाल प्रसाद, बीटीटी मुरारी मिश्र, निर्मला शर्मा, सहिया संगीता कुंवर, विनोद कुमार मेहता सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।












