हूर मोड़ पर बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

Location: Garhwa



गढ़वा में बालू माफिया का रसुक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। अब पुलिस भी उनके निशाने पर आने लगी है। ताजा मामला गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर मोड़ का है, जहां अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त करने गई पुलिस टीम के साथ बालू माफियाओं ने धक्का-मुक्की की और ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक राजन कुमार भुइयां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घटना के संबंध में पीसीआर वैन चार्ली-चार में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) अरुण कुमार यादव ने ट्रैक्टर चालक राजन कुमार भुइयां, ट्रैक्टर मालिक पप्पू चौबे, मालिक के भतीजा सिठु चौबे, उसके दो अन्य साथियों एवं मधेया पंचायत के पूर्व मुखिया के भतीजे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना का विवरण:
पुलिस को दानरो नदी से अवैध बालू की ढुलाई की सूचना मिली थी। इसके बाद पीसीआर वैन चार्ली-चार के जवान हूर मोड़ पर तैनात थे। तभी बिना नंबर प्लेट का एक महिंद्रा ट्रैक्टर तेज रफ्तार से गुजरा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और चालक की पहचान तिवारी मरहटिया गांव निवासी राजन कुमार भुइयां के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि ट्रैक्टर पप्पू चौबे का है और वह बालू झूरा गांव ले जा रहा था।

जब पुलिस ट्रैक्टर और चालक को थाना ले जाने लगी, तभी सिठु चौबे अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और पीसीआर चालक सत्येंद्र कुमार मेहता को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। फिर बालू को ट्रैक्टर से अनलोड कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।

इसी दौरान मधेया पंचायत के पूर्व मुखिया का भतीजा भी वहां पहुंचा और पुलिस से ट्रैक्टर चालक को छुड़ाने की कोशिश करते हुए गाली-गलौज करने लगा। बावजूद इसके, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!