हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, एक घायल – वन विभाग की उदासीनता पर ग्रामीणों में आक्रोश

Location: Ranka

: रंका थाना क्षेत्र के बरदरी गांव में शनिवार रात जंगली हाथी के हमले में हरिहर कोरवा (60) की मौत हो गई। हाथी ने न केवल बुजुर्ग को पटककर मार डाला, बल्कि उनके कच्चे मकान को भी तहस-नहस कर वापस जंगल की ओर चला गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।

इधर, रविवार सुबह बरवाही गांव में सुनील केरकेट्टा नामक ग्रामीण पर हथिनी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक पैर टूट गया। वह अपने बच्चे के साथ खेत में गेहूं की फसल खा रही हथिनी को भगाने गया था, तभी हाथी ने उसे सूंढ़ में लपेटकर दूर फेंक दिया।

घटना का विवरण:
ग्रामीणों के अनुसार, बरदरी गांव निवासी हरिहर कोरवा रात करीब 9 बजे अपनी पत्नी के साथ घर के दरवाजे पर अलाव ताप रहे थे, तभी अचानक एक विशाल हाथी वहां आ धमका। हरिहर अंदर जाने के लिए जैसे ही उठे, हाथी ने उन्हें सूंढ़ में लपेटकर जोर से जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी को घर के अंदर जाते देख हाथी ने गुस्से में मकान को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य भयभीत होकर घर के पिछवाड़े से भागकर एक पेड़ की आड़ में छिप गए। हाथी के जंगल की ओर लौटने के बाद घरवाले मौके पर पहुंचे, जहां हरिहर को मृत अवस्था में देख शोर मचाने लगे।

वन विभाग की निष्क्रियता पर नाराजगी
रंका प्रखंड के पूर्व प्रमुख हेमंत लकड़ा ने बताया कि बीते पखवाड़े से क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड अलग-अलग जगहों पर उत्पात मचा रहा है। इसकी जानकारी वन विभाग को लगातार दी जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाथियों को भगाने के लिए जरूरी संसाधन और टॉर्च आदि की मांग करने पर वन विभाग बजट की कमी का हवाला देकर कोई सहयोग नहीं कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की निष्क्रियता के कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!