हलीवंता में श्रद्धा के साथ मनी अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती, गरीबों के बीच बांटे गए 250 कंबल

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर।
प्रखंड अंतर्गत हलीवंता पंचायत के हनुमान मंदिर के निकट भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पलामू के पूर्व सांसद सह मुख्य वक्ता घूरन राम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर पुरुष थे, जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और राष्ट्रवाद को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि अटल जी की नीतियां आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं और युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

वहीं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए सड़क, संचार, रक्षा और परमाणु नीति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ऐतिहासिक फैसले लिए। पोखरण परमाणु परीक्षण और स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना ने भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे और भाजपा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी, लवली आनंद, शैलेश चौबे, मुकेश चौबे, लक्ष्मण राम सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया और अटल जी के संसदीय कौशल व कवि हृदय व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि राकेश चौबे, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण विकास पांडेय, मंडल अध्यक्ष शहरी कनिष्क कुमार, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के उपरांत गरीब, असहाय एवं दिव्यांग लोगों के बीच 250 कंबलों का वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि यह कंबल सरकार द्वारा नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपसी चंदा कर वितरित किए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार का कंबल अभी तक महलों में ही रखा हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!