गढ़वा: गढ़वा सदर अस्पताल में मित्र मंडली द्वारा हर रविवार सेवा कार्य के रूप में मरीजों के बीच चाय-बिस्कुट का वितरण और नवजात शिशुओं को दूध की बोतलें एवं कपड़े प्रदान किए जाते हैं। यह कार्य पूर्णतः निःस्वार्थ भाव से किया जाता है, जिससे सेवा में लगे लोगों को आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है।
झारखंड प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष सह स्थानीय कैसर वानी वैश्य सभा के अध्यक्ष संतोष केसरी ने बताया कि यह सेवा कार्यक्रम कुछ सप्ताह के लिए हमारे एक मित्र सुनील गुप्ता की माता जी के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब पुनः रविवार से इसकी शुरुआत कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि मित्र मंडली का संकल्प है कि यह सेवा कार्य निरंतर चलता रहेगा। यह प्रयास न केवल मानवता का उदाहरण है, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला भी है। सेवा भावना ही समाज की असली शक्ति है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय आनंद, सुनील गुप्ता, रवि केसरी, रितेश केसरी, प्रभु गुप्ता, राजेश गुप्ता, दीपक गुप्ता और धनंजय अग्रवाल उपस्थित थे।











