स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का भवनाथपुर में शुभारंभ

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर, 17 सितंबर: भारत सरकार के निर्देशानुसार “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवनाथपुर में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष रंजनी कुमारी और भवनाथपुर पंचायत की मुखिया बेबी देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की व्यापक जांच की जाएगी। इसमें एनीमिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, टीबी, सिकल सेल, और स्तन, ओरल व सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग शामिल है।

मुख्य अतिथि शोभा देवी, रंजनी कुमारी एवं डॉ. नीतिश भारती ने महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य और जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. भारती ने कहा कि महिला स्वस्थ होगी तभी परिवार और समाज सशक्त बन सकेगा।

अभियान केवल सीएचसी भवनाथपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी 20 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एक साथ संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!