स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विद्यालयों का हुआ चयन

Location: Shree banshidhar nagar



बंशीधर नगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुमंडल स्तरीय राष्ट्रगान, वंदे मातरम, देशभक्ति गीत, प्रगति गान एवं सामूहिक मैदानी कार्यक्रम के लिए विद्यालयों के चयन को लेकर राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, नगर ऊंटरी के सभागार में चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
प्रस्तुतियों के आधार पर राष्ट्रगान के लिए राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, नगर ऊंटरी तथा वंदे मातरम के लिए आरके पब्लिक स्कूल, अधौरा का चयन किया गया। वहीं देशभक्ति गीत एवं प्रगति गान के लिए रामाश्रम विद्या निकेतन, बिरला ओपन माइंड्स तथा आरके पब्लिक स्कूल का चयन किया गया।
सामूहिक मैदानी कार्यक्रम के लिए राजकीय मध्य विद्यालय जंगीपुर, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, शंकर प्रताप देव डिग्री महाविद्यालय, आरके पब्लिक स्कूल अधौरा, राजकीयकृत उच्च विद्यालय नगर ऊंटरी तथा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोल्हुआ का चयन किया गया।
चयन समिति के निर्णायक मंडल में बीपीओ वीरेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार शुक्ल, रामानुज शुक्ल एवं शिक्षक अशोक सिंह शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश पांडेय एवं देवशंकर प्रसाद ने किया।
मौके पर नीरज कुमार, श्याम कुमार पाल, अविनाश कुमार, ज्योति कुमारी, अंजलि कुमारी, अनामिका, प्रीति देव, जया कुमारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!