स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन का समय तय, बीडीओ कनक की अध्यक्षता में हुई बैठक

Location: Manjhiaon



सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के लिए तय की गई समय सारणी, सभी को समय पर आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश

मझिआंव। प्रतिनिधि। आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण के सुचारू संचालन हेतु शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमति कनक ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ श्रीमति कनक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी संस्थानों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए समय सारणी तय कर दी गई है:

  • प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर: सुबह 8:30 बजे
  • थाना परिसर: सुबह 8:50 बजे
  • प्रेस कार्यालय: सुबह 9:05 बजे
  • रेफरल अस्पताल परिसर: सुबह 9:15 बजे
  • पशु चिकित्सालय: सुबह 9:30 बजे
  • कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय: सुबह 9:45 बजे
  • नगर पंचायत कार्यालय: सुबह 10:00 बजे
  • सभी पंचायत भवन: सुबह 10:05 बजे
  • प्रगतिशील यूनियन कार्यालय: सुबह 10:10 बजे
  • भारतीय किसान संघ कार्यालय: सुबह 10:15 बजे
  • शिवेसर चंद्रवंशी इंटर कॉलेज: सुबह 10:20 बजे
  • चैंबर ऑफ कॉमर्स स्थल: सुबह 10:30 बजे
  • दूरसंचार कार्यालय: सुबह 10:35 बजे

बीडीओ ने उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से कहा कि सभी अपने-अपने संस्थानों पर समय पर ध्वजारोहण की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा गरिमामयी तरीके से कार्यक्रम का संचालन करें।

बैठक में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार मुंडा, कॉलेज प्रतिनिधि संयम सिंह, प्रखंड प्रभारी कल्याण पदाधिकारी श्रीकांत उपाध्याय, प्रखंड नाजिर जितेंद्र कुमार सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, महिला पर्यवेक्षिका प्रभा देवी समेत अन्य संबंधित अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!