Location: Manjhiaon
मझिआंव

झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में रजत जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों प्रखंडों में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए की गई।
कार्यक्रम के दौरान झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया।
मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के दलको गांव निवासी विरेंद्र नाथ दुबे (भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि) को बीडीओ-सह-सीओ कनक द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
वहीं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के जीका गांव निवासी मनीष कुमार पाठक को बीडीओ-सह-सीओ राजेश कुमार ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख आरती दुबे, प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना दुबे, सांसद प्रतिनिधि शोभा जयसवाल, जिप सदस्य धर्मेंद्र सिंह, भाजपा नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान, विरेंद्र सोनी, संजय कमलापुरी, जनसेवक परमानंद प्रसाद सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
बरडीहा प्रखंड सभागार में 20 सूत्री अध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता, प्रखंड नाजिर सुरेश चरगट, पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे











