सोन नदी किनारे झोपड़ी में आग, 9 बकरियों की मौत, दंपति गंभीर रूप से झुलसे

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): थाना क्षेत्र के गाड़ा खुर्द पंचायत अंतर्गत बनकट गांव स्थित सोन नदी के किनारे चंद्रदेव राम की फूस की झोपड़ी में बुधवार रात लगभग 9 बजे आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी में बंधी 9 बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि चंद्रदेव राम और उनकी पत्नी चंद्रावती देवी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने बताया कि आग लगने के समय दंपति झोपड़ी में सो रहे थे और सभी बकरियां वहीं बंधी हुई थीं। आग लगने का कारण अज्ञात है। झुलसे दंपति को सदर अस्पताल गढ़वा में प्राथमिक उपचार के बाद डालटनगंज रेफर कर दिया गया।

घायल चंद्रदेव राम के भतीजे राहुल राम ने बताया कि झोपड़ी में बंधी बकरियां, बर्तन, भोजन सामग्री, वस्त्र, बिस्तर, और सोलर उपकरण जलकर राख हो गए। चंद्रदेव राम के शरीर का दाहिना हिस्सा गंभीर रूप से जल गया है, जबकि उनकी पत्नी की कमर आंशिक रूप से झुलसी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!