सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर-उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जासा दामर के सहायक अध्यापक बिनोद महतो के सेवा निवृत्त होने पर शनिवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.विदाई सह सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन राम ने कहा कि सेवानिवृति एक सरकारी प्रक्रिया है.जो सेवा में रहते हैं उन्हें 60 वर्ष की आयु पूरा करने पर सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है.उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक के कार्यो की प्रशंसा करते हुये कहा कि ये अपने कार्य के प्रति काफी संवेदनशील थे.उन्होंने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया.सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद ठाकुर ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होते हैं. उन्होंने कहा कि ये विद्यालय के कार्य से अलग हो रहे है.सेवानिवृति के बाद शिक्षकों का पारिवारिक व सामाजिक दायित्व बढ़ जाता है.उन्होंने उनके स्वास्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की कामना किया.पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ठाकुर ने इनके कार्यों की प्रशंसा करते हुये कहा कि सेवानिवृति के बाद आप समाजिक दायित्व का निर्वहन करें.उन्होंने इनके सफल जीवन की कामना किया.समारोह को शिक्षक सत्येन्द्र कुमार ठाकुर,अरविन्द कुमार सहित अन्य ने सम्बोधित करते हुये सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना किया.इसके बाद पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ठाकुर ,शिक्षकों व ग्रामीणों ने फूलमाला देकर उन्हें सम्मानित किया. विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी उपहार देकर नम आंखों से अपने शिक्षक को विदाई दिया.मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप कुमार विश्वकर्मा,मुखिया मनोज कुमार ठाकुर,उपमुखिया शारदा पासवान,एसएमसी अध्यक्ष अवधेश पाल, अर्जुन राम,विनोद ठाकुर,अलीम अंसारी,अरविन्द कुमार ठाकुर ,सत्यदेव कुमार,सत्येन्द्र कुमार ठाकुर,दया विश्वकर्मा,सुधीर पाल,शंकर पाल,अकबर अंसारी,जयराम पाल,संतोष पाल,माया विश्वकर्मा, शहादत अंसारी,अलामुद्दीन अंसारी सहित बड़ी संख्या ग्रामीण महिला पुरुष व छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!