सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आई सेक्ट मेगा स्किल सेंटर में शोकसभा

Location: Meral

मेराल। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर सोमवार को मेराल प्रखंड के बाना गांव स्थित आई सेक्ट मेगा स्किल सेंटर में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कौशल विकास केंद्र के सभी ट्रेनर, कर्मचारी एवं प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
शोकसभा में उपस्थित लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के राजनीतिक सफर और राज्य के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। केंद्र के संचालक रंजीत वर्मा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक कुशल जनप्रतिनिधि और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका असमय निधन पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।
उल्लेखनीय है कि झारखंड के नगर विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन तथा खेलकूद मामलों के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार रात गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। उनके निधन पर राज्य सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इसके तहत सोमवार को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आई सेक्ट मेगा स्किल सेंटर में शोकसभा

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आई सेक्ट मेगा स्किल सेंटर में शोकसभा
    error: Content is protected !!