सिंगरा में विशेष वाहन जांच अभियान, स्कॉर्पियो से हटाई गई ब्लैक फिल्म

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 15, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


पलामू। पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर सोमवार को मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगरा में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी एवं सर्कल इंस्पेक्टर सुरेश राम ने किया।
जांच के दौरान कई चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई। एक स्कॉर्पियो वाहन में लगी ब्लैक फिल्म को मौके पर ही हटवाया गया तथा चालक को भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा अन्य वाहनों के दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई।
सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के विशेष वाहन जांच अभियान जारी रहेंगे।
अभियान के दौरान सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने का आरोप

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग
    error: Content is protected !!