सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, कांवरियों की सेवा में जुटी पलामू पुलिस

Location: पलामू

मेदिनीनगर। सावन मास की पहली सोमवारी पर पलामू जिले में श्रद्धा और सेवा दोनों का अद्भुत संगम देखने को मिला। एक ओर जहां शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं देवघर में तैनात पलामू पुलिस के जवान कांवरियों की सेवा में भी जुटे रहे।

सोमवार सुबह से ही मेदिनीनगर शहर के तमाम प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। भक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, शहद से भगवान शिव का अभिषेक किया और बेलपत्र, भांग, धतूरा अर्पित कर पूजा-अर्चना की। पंडितों के अनुसार सावन माह में रुद्राभिषेक से विशेष पुण्य प्राप्त होता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

वहीं दूसरी ओर, पलामू पुलिस के जवान देवघर में विधि-व्यवस्था की ड्यूटी के साथ-साथ कांवरियों की सेवा में भी तत्पर नजर आए। शहर थाना में पदस्थापित टाइगर मोबाइल के जवान – सुबिंद कुमार, कौतुक पांडे, अंचन कुमार और मिथलेश कुमार – देवघर में कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा में जुटे हैं। ये जवान न सिर्फ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं, बल्कि कांवरियों को सुखद यात्रा अनुभव दिलाने में भी सहयोग कर रहे हैं।

कांवरियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ओर जहां पुलिस अपराधियों के प्रति सख्त है, वहीं दूसरी ओर सेवा कार्यों में भी पूरी निष्ठा के साथ भागीदारी कर रही है। पलामू पुलिस ने भी इसे अपना दायित्व बताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक अनुभव देना उनकी प्राथमिकता है।

इस सेवा और श्रद्धा के समन्वय ने सावन की सोमवारी को और भी विशेष बना दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!