Location: पलामू
मेदिनीनगर।अगर आपके घर की महिलाएं मंदिर में महंगे जेवर पहनकर पूजा करने जाती हैं तो आप सावधान हो जाएं।क्योंकि शहर में इन दिनों महिला चोर सक्रिय हो गए हैं।सोमवार को शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, टिओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता और टाइगर मोबाइल के जवान सत्येंद्र यादव ने शक के आधार पर सुदना गायत्री मंदिर से तीन महिलाओ पकड़ा है और उन महिलाओं को थाना लाकर उनसे पूछताछ कर रहे हैं।बताते चले की दूसरे राज्य से यह महिला अपने शहर मेदिनीनगर में आती हैं और तीन से चार के ग्रुप में सभी बंटकर मंदिर समेत अन्य जगहों पर श्रद्धालु बनकर पहुंचती हैं और मौका मिलते ही ये लोग महिलाओं के गले से सोना व चांदी की चेन उड़ा लेती है। पिछले वर्ष भी रेडमा शिव मंदिर में चोरी करते हुए दो महिला चोर पकड़ी गई थी।परंतु पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था।महिला चोर गिरोह में गर्भवती और बूढ़ी महिला भी शामिल रहती हैं. अगर कोई महिला चेन छिनतई करते पकड़ी भी गयी तो उनके साथ जो गर्भवती व बूढ़ी महिला रहती है, उसको अपनी बहन व बेटी बता भीड़ से पीटने से बचा देती हैं. थाने पर भी पुलिस को गर्भवती व बूढ़ी बताकर छोड़ने के लिए इमोशनली ब्लैमेल करती है। इसलिए लोग सावधान हो जाए महंगे जेवर पहनकर मंदिर या किसी भी भीड़भाड़ वाले स्थान पर न जाए।











