सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा गढ़वा की बैठक में नवचयनित सहायक आचार्यों का सम्मान

Location: Ramana

गढ़वा: स्थानीय चिनियां रोड स्थित शिव रिजॉर्ट में सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा गढ़वा की बैठक जिलाध्यक्ष विनोद पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शाकद्वीपीय समाज से जुड़े नवचयनित सहायक आचार्यों एवं डेंटल सर्जन पंकज कुमार पाठक को अंगवस्त्र एवं आदित्यहृदय स्तोत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भास्कर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। जिलाध्यक्ष विनोद पाठक ने सहायक आचार्य पद पर चयन को समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए सभी चयनित अभ्यर्थियों से कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

प्रो. मनोज पाठक ने कहा कि ईमानदारी से सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम पाण्डेय ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताया, जबकि द्वारकानाथ पाण्डेय ने शिक्षकों को अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करने वाला दीप कहा।

कार्यक्रम को युवा मोर्चा अध्यक्ष सतीश पाठक, एस.एन. पाठक, ब्रजेश मिश्र, हेमंत पाठक, अशोक पाठक, सतीश पाण्डेय, श्रीपति पाण्डेय, अमरेंद्र मिश्र, दिवाकांत पाठक एवं उत्तम पाण्डेय ने भी संबोधित किया।

विभिन्न प्रखंडों से सहायक आचार्य के रूप में चयनित सुधीर पाठक, मृत्युंजय पाण्डेय, नवेंदु शर्मा, पूजा मिश्रा, अमरेन्द्र पण्डित, रामाशीष पाठक, मुरारी मिश्र, मिथिलेश पाठक, नीरज पाठक, अरविंद पाण्डेय, मुकेश मिश्र, सच्चिदानंद पाण्डेय, अरुण मिश्रा सहित अन्य ने निष्ठा एवं ईमानदारी से कर्तव्य पालन का संकल्प लिया।

मौके पर उमाकांत पाठक, मनोज पाठक, अशोक पाठक, अखिलेश मिश्र, सतीश पाण्डेय, दिवाकांत पाठक, सत्येन्द्र मिश्रा, पीयूष पाठक, राहुल पाठक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!