सांसद पप्पू यादव पर चढ़ा भगवा रंग, पीएम मोदी से मुलाकात का असर, मिला सम्मान तो बदला सुर

रांची : दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी पूर्णिया आए थे।मोदी के मंच पर स्थानीय सांसद पप्पू यादव भी थे। मोदी से उनकी मुलाकात और बात भी हुई। पप्पू यादव ने मंच से पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की खूब प्रशंसा की। नीतीश कुमार को ईमानदार मुख्यमंत्री बताया। यह भी कहा कि पीएम मोदी की वजह से पूर्णिया के विकास के लिए सारे काम लगभग पूरे हो गए। बड़ी-बड़ी योजनाएं पूरी हो गई। एयरपोर्ट मिल गया। मंच पर मोदी और पप्पू यादव की मुलाकात की तस्वीर खूब वायरल हुई। इस तस्वीर को महत्व इसलिए अधिक मिली क्योंकि जहां राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पप्पू यादव को चढ़ ने से रोक दिया गया था, वहीं मोदी के मंच पर पप्पू यादव को सम्मान मिला। सांसद पप्पू यादव का आज एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। सनातन धर्म और भाजपा को जी भरकर कोसने और गाली देने वाले पप्पू यादव भगवा कपड़ा पहने भक्ति के रंग में दिख रहे हैं। वह जरा देर ठहरो राम … गाना भी गा रहे हैं। पूरा माहौल भक्तिमय दिख रहा है। सब लोग झूम रहे हैं। आप भी इस वीडियो को देखिए और समझिए की दो दिनों में ऐसा क्या हो गया कि पप्पू यादव अचानक बदल गए। उन पर भगवा रंग चढ़ गया। मोदी से मुलाकात का यह असर है क्या? बिहार विधानसभा चुनाव में पप्पू यादव कुछ नया गुल खिलाएंगे क्या?

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!