Location: Garhwa
नन्हे बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
फोटो
गढ़वा : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सहिजना में प्राचार्य दिनेश चौबे उर्फ मुन्ना चौबे ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं मुहल्ले के लोग तथा अभिभावक उपस्थित थे। विद्यालय के नन्हे नन्हे बच्चों ने ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीतों एवं नृत्य के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति भी की गई। इस मौके पर निशा देवी, पद्मा रानी, रंजू देवी (शिक्षिका), संजय कुमार (एसएमसी अध्यक्ष), पुष्पा देवी (उपाध्यक्ष), सुषमा देवी, रूबी देवी, ममता देवी, सुशीला देवी, कौशल्या देवी, के.एन.सिंह, शैलेश नंदन सिन्हा, बिनोद सिंह, सियाराम दुबे, एल.एन. मिश्र, मिथिलेश पांडेय, कमलेश सिन्हा आदि उपस्थित थे।











